Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के पोस्टर में अलगाववादी नेता की फोटो पर बवाल

Published

on

Loading

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की फोटो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के पोस्टर में लग गई। इस पोस्टर में भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, लता मंगेशकर और सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ अंद्राबी की फोटो लगाई गई है। फिलहाल सरकार ने अंद्राबी की तस्वीर छपने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

अनंतनाग जिले के ब्रांग ब्लॉक में सामाजिक कल्याण विभाग की बच्चों की देखभाल से संबंधित शाखा द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के पोस्टर में दुख्तारन-ए-मिल्लत की नेता आसिया की तस्वीर छापी गई थी। इस पोस्टर में आसिया के अलावा इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, महबूबा मुफ्ती और किरण बेदी की तस्वीर भी लगी है।

इस अभियान की शुरुआत के दौरान बुधवार को कई पुलिस अधिकारी और अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद थे। पोस्टर का उद्देश्य उपलब्धियां हासिल करने वाली देश की महिलाओं को दिखाना है। इसे दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक समारोह में लगाया गया था। अंद्राबी पाकिस्तान समर्थक दुख्तरान-ए-मिल्लत संगठन की प्रमुख हैं।

जिसे लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। अंद्राबी को अलगाववादी गतिविधियों के कारण वर्तमान में जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में बंद किया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending