Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बेटी के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे अक्षय

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में लंदन में ‘हाउसफुल-3’ की शूटिंग खत्म करने के बाद, अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल, और बेटी नितारा के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। ट्विंकल ने अक्षय-नितारा की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। फोटो में नितारा पुल पर खड़ी है और समुद्र की ओर देख रही है।

तस्वीर पर उन्होंने शीर्षक लिखा, “समुद्र तट, अच्छा मौसम और मेरी तरफ से मेरी छोटी राजकुमारी।”

अक्षय और ट्विंकल ने 2001 मे शादी की, नितारा के अलावा उनका एक बेटा आरव भी है।

फिल्म ‘हाउसफुल-3’ में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन भी हैं। यह फिल्म 2012 की फिल्म ‘हाउसफुल-2’ का सीक्वल है।

फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending