Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेंगलुरु में 9.10 करोड़ रुपये के अमान्य नोटों के साथ 14 गिरफ्तार

Published

on

Loading

बेंगलुरु | कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरन्ना मट्टिकट्टी के दामाद सहित 14 लोगों को शनिवार की रात अमान्य करार दिए गए 9.10 करोड़ रुपये मूल्य के नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरु सिटी के अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त एच. एम. महादेवप्पा ने कहा, “एक गुप्त सूचना पर हमने बेंगलुरु मध्य उपनगर के बेन्सन टाउन के एक घर की तलाशी ली और अमान्य 9.10 करोड़ रुपये की राशि के नोटों को बदलने के प्रयास में जुटे 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 15 मोबाइल फोन, दो दोपहिया और दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

महादेवप्पा ने कहा, “हमने गिरफ्तार किए गए 14 में से 13 लोगों को अदालत के समक्ष पेश किया। न्यायाधीश ने उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हमने गिरफ्तार लोगों में से एक एडविन रोसरिओ को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया है।”

इन 14 लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और दंड प्रक्रिया संहिता 41बी व विर्निष्ट बैंक नोट्स (देयताओं की समाप्ति) अधिनियम 2017 के तहत गिरफ्तार किया है। यहां 23 मार्च को दो व्यक्तियों को 1.28 करोड़ रुपये मूल्य के अमान्य नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद 28 मार्च को 500 और 1,000 रुपये के प्रतिबंधित नोटों में 4.98 करोड़ रुपये की रकम के साथ 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।

 

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending