Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बुंदेलखंड : यमुना पुल फिर टूटा

Published

on

Loading

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना पुल मरम्मत के महज 13 दिनों के भीतर टूट गया। इस कारण लोगों में काफी आक्रोश है। पुल की दसवीं कोठी के टूटने की सूचना पर फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इससे ट्रक मालिकों में मायूसी छा गई है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले यमुना पुल की दूसरी कोठी में ओवरलोड ट्रक चलाए जाने के कारण गहरी और लंबी दरारें आ गई हैं। बीम और स्लैब भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। शुक्रवार को जैसे ही वाहन चालकों की पुल की क्षतिग्रस्त दसवीं कोठी व स्लैब पर नजर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। यातायात पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। उधर, पुल टूटने की खबर पर पीएनसी के अभियंताओं ने आनन-फानन में क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया।

कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-86 पर कानपुर को जोड़ने वाला एक मात्र यमुना पुल के टूटने से यहां लोगों में हायतौबा मच गई है। छठी बार पुल के दरकने से मध्य प्रदेश का हमीरपुर, महोबा व औद्योगिक नगरी कानपुर से संपर्क टूट गया है। यह पुल 13 दिन पहले ही बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुआ था। इसकी मरम्मत के बाद इससे बसें और अन्य वाहनों की आवाजाही हाल में ही बहाल की गई थी, मगर एक बार फिर पुल के फिर धोखा देने से लोगों में खासी मायूसी छा गई है। सिर्फ हल्के और खाली वाहन पुल से निकल पा रहे हैं। इस पुल के बार-बार टूटने से हमीरपुर में हाहाकार मचा हुआ है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending