Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बीफ पार्टी देने वाले विधायक पर कालिख पोती

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद के चेहरे पर एक हिंदू संस्था के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्याही फेंकी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

राशिद पर प्रेस क्लब के बाहर हमला किया गया। यहां उन्होंने ऊधमपुर में ट्रक हमले में जख्मी हुए कश्मीर निवासी खलासी की मौत पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था। राशिद के चेहरे पर स्याही पोती गई। काली स्याही उनके कपड़ों पर भी फैल गई। राशिद के एक सहयोगी पर भी स्याही फेंकी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद पत्रकार हक्का-बक्का रह गए। इसी महीने राशिद ने गोमांस पार्टी दी थी। इसके बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों ने उनकी पिटाई की थी।

हिंदू सेना ने ली जिम्मेदारी

हिंदू सेना नामक एक संस्था ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यहां प्रेस क्लब के बाहर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending