Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बीजिंग की जनसंख्या सीमित की जाएगी

Published

on

Loading

बीजिंग। बीजिंग प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि यहां की जनसंख्या इस साल के अंत तक 2.18 करोड़ से कम रहे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। बीजिंग के महापौर वांग अंशुन ने कहा कि ‘विशाल शहर की मर्ज’ का इलाज करने के लिए आक्रामक कदम उठाए जाएंगे।

महापौर बीजिंग की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने वाली एक बैठक में बोल रहे थे। बीजिंग की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण शहर के संसाधनों और पर्यावरण पर दबाव बढ़ता जा रहा है। 2014 के अंत तक शहर की स्थायी निवासी आबादी 2.15 करोड़ थी। इनमें से 1.28 करोड़ आबादी छह शहरी जिलों की थी। बीजिंग-तियांजिन-हेबी क्षेत्र के कॉओर्डिनेटेड डेवलपेंट प्लानिंग आउटलाइन के मुताबिक, बीजिंग की जनसंख्या 2020 तक 2.3 करोड़ से कम रहनी चाहिए।

वांग ने कहा, “बीजिंग प्रशासन शहर की आबादी नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि स्थायी निवासियों की आबादी इस साल के अंत तक 2.18 करोड़ से कम रहे।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending