Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : सीट बंटवारे पर राजग के घटक दलों की दिल्ली में बैठक

Published

on

बिहार, सीट बंटवारे, राजग के घटक दलों, दिल्ली में बैठक, अमित शाह, सुशील कुमार मोदी, रामविलास पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी

Loading

नई दिल्ली/पटना| अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की बैठक नई दिल्ली में सोमवार को होगी। बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी सोमवार सुबह बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटना से दिल्ली रवाना हुए।

मोदी ने कहा, “राजग के घटक दलों की इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में भाजपा के नेताओं के अलावा राजग घटक दलों के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।” उन्होंने बताया कि यह बैठक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नई दिल्ली स्थित आवास पर होगी।

बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान, लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर राजग घटक दलों की यह पहली बैठक है। बिहार चुनाव को लेकर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर अब तक सहयोगी दलों के बीच आम राय नहीं बन पाई है। सीट बंटवारे को लेकर कई बार घटक दलों के नेता अपने बयानों के माध्यम से भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending