Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतगणना

Published

on

Loading

पटना| बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से जारी है। अभी तक आठ सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। मतगणना के रुझानों के अनुसार, जद (यू)-राजद गठबंधन और राजग के बीच कांटे की टक्कर है। इस चुनाव में 152 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है।

भाजपा और जद (यू) ने अब तक तीन-तीन सीटें जीत ली है, जबकि राजद को केवल एक सीट मिली है। एक निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की है।

जद(यू) के मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह, गया से मनोरमा देवी और नालंदा से रीना देवी ने जीत दर्ज की है। राजद ने वैशाली सीट पर कब्जा किया है, यहां से सुबोध राय विजयी हुए हैं।

भोजपुर से राजद के राधा चरण साह आगे चल रहे हैं।

भाजपा ने अभी तक तीन सीटें जीती है। पार्टी के दो प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा के सच्चिदानंद राय छपरा से, जबकि औरंगाबाद से राजन सिंह और गोपालगंज से आदित्य पांडेय ने जीत दर्ज की है। सिवान से भाजपा प्रत्याशी टुन्नाजी व दरभंगा से सुनील सिंह आगे चल रहे हैं।

पटना सीट से निर्दलीय रीतलाल यादव ने जीत दर्ज कराई है।

राज्य भर में 24 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं, जहां सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू है।

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए सात जुलाई को मतदान हुआ था।

इस चुनाव में 152 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में गोपालगंज में सबसे कम दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि सहरसा में सबसे अधिक 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीधा मुकाबला है।

राजद व जद (यू) जहां 10-10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस तीन और राकांपा एक सीट पर भाग्य आजमा रही है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 18, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) चार और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending