Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में 525 पेटी शराब बरामद, 5 गिरफ्तार

Published

on

Loading

पटना | बिहार में वैशाली और दरभंगा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुरुवार को 525 पेटी भारत निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार, राज्य में शराबबंदी के बाद तस्कर शराब तस्करी के रोज नए तरीके भी इजाद कर हे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में देखने के मिला, जहां पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के किनारे लकड़ी और बांस से लदे एक ट्रक की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान उस ट्रक से 315 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।

ट्रक में लकड़ी और बांस के बीच तहखाना (अलग से बॉक्स) बनाकर शराब रखे गए थे। औद्योगिक थाना के प्रभारी मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से नकद 468 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

इधर, दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 से पुलिस और एसटीएफ ने एक ट्रक से 210 पेटी विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक हरियाणा के करनाल निवासी रवींद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शराब को हरियाणा से सुपौल ले जाया जा रहा था। शराब की कीमत बीस लाख आंकी जा रही है।

पकड़े गए ट्रक चालक से पूछताछ के बाद पुलिस और भी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending