Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में सुबह कोहरा छाया, तापमान में गिरावट

Published

on

Loading

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने के आसार जताए हैं। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 3़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी लेकिन न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 6़ 0 डिग्री तथा पूर्णिया का 8़ 0 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 7़ 6 डिग्री सेल्सयस और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending