Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में साफ रहेगा मौसम

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही। हालांकि सर्द हवाओं के कारण मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राज्य में ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों में राज्य में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा, शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले, गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, भागलपुर का 21.4 डिग्री, गया का 28.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending