Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में मिले ISIS के पोस्टर, लोगों से जुड़ने का आह्वान किया

Published

on

Loading

पटना। बिहार के रोहतास जिला स्थित नक्सल प्रभावित नौहट्टा इलाके में आज सुबह आतंकी संगठन ISIS का पोस्टर मिला है। उसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बाताया कि आज सुबह कई पोल पर ISIS  का पोस्टर चिपका हुआ मिला है।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पोस्टर में आतंकी संगठन ISIS से लोगों को जुड़ने की अपील की गई है। साथ ही पोस्टर में लिखा है कि बिहार के हर जिले में ISIS आ गया है। सूचना मिलने पर नौहट्टा पुलिस छानबीन में जूट गई है। वहीं, इस मामले पर डेहरी एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा कि यह शरारती तत्वों की करतूत है।

गौरतलब है कि बिहार के पश्चिमी चंपारण इलाके में पहले ही नक्सलियों और आईएसआई के साथ साठगांठ के प्रमाण मिले हैं और अब यह दूसरी घटना है। जबकि अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाके में आईएसआईएस ने पोस्टर चिपका लोगों से जुड़ने का आह्वान किया है। पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने पूरे मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending