Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में महिला अभियंता को जिंदा जलाया

Published

on

Loading

बिहारमुजफ्फरपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला सहायक अभियंता को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला सहायक अभियंता (जेई) जिले के मुरौल प्रखंड में कार्यरत थी।

पुलिस के अनुसार, सहायक अभियंता सरिता देवी पिछले दो वर्षो से बजरंग विहार कॉलोनी में विजय कुमार गुप्ता के मकान में रहती थी। सोमवार को सरिता देवी की हत्या जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। मकान मालिक विजय कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला का शरीर बुरी तरह से जला हुआ था सिर्फ हड्डियां ही मिली। पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के अधिकारी पहली नजर में इस मामले को हत्या का मामला मान कर जांच कर रही है। महिला की मां कुसुम देवी ने चप्पल देखकर बेटी के शव की शिनाख्त की।

पुलिस को शक है कि शरीर जलाने के लिए किसी रसायन का भी इस्तेमाल हुआ है। महिला ने सुसाइड नोट में अपनी मां से बच्चों का ख्याल रखने की बात कही है।

सरिता मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना के फुलकाहां की रहने वाली थी। पिछले तीन साल से मुरौल प्रखंड में जेई के पद पर कार्यरत थी।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने मंगलवार के बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सहयक अभियंता का पति विजय सिंह गांव में ही रहता है जबकि महिला अभियंता एक बेटे के साथ यहां रहती थी, वारदात वाले दिन एक बेटा नानी के घर था जबकि दूसरा बेटा दरभंगा में पढ़ाई करता है।

पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि महिला जेई की अन्य जगह हत्या कर दी गई हो और साक्ष्य छिपाने की नियत से यहां लाकर उसे जला दिया गया।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending