Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

सीवान| बिहार में सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव के मीडिया प्रभारी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्रीकांत भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, श्रीकांत रविवार देर रात शहर के शेखर टॉकीज के पास से अपना कोई काम निपटाकर घर लौट रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। उन्हें घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के विरोध में सीवान शहर में सोमवार को बंद रखा गया है।

श्रीकांत ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सीवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

सीवान के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच चल रही है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending