Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Published

on

बिहार, एसटीएफ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), पुलिस महानिरीक्षक,

Loading

पटना| बिहार के नवादा जिले के कौआकोल जंगल से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक स्वयंभू कमांडर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ ने मंगलवार देर रात खोजी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कौआकोल के जंगल के एक स्थान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सुशील खोपड़े ने बुधवार को बताया कि छापेमारी के दौरान एक इंसास रायफल, एक कर्बाइन, दो ग्रेनेड, 140 गोलियां सहित वॉकी-टॉकी तथा पुलिस की वर्दी बरामद की गई। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि नक्सली इस स्थान का इस्तेमाल प्रशिक्षण शिविर के रूप में किया करते थे।  इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों में स्वयंभू एरिया कमांडर लखन यादव और एक महिला नक्सली शामिल हैं, जिनकी तलाश पुलिस को कई घटनाओं के संबंध में थी।

इधर, मुंगेर जिला के भीमबांध जंगल से मंगलवार को पुलिस ने सड़क के अंदर लगाए गए 60 बारूदी सुरंग बरामद किए। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को ही तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनसे दो पिस्तौल, एक देसी रायफल तथा 15 गोलियां बरामद की गई थी। छत्तीसगढ़ में पुलिस पर हुए नक्सली हमले के बाद बिहार में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending