Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी

Published

on

बिहार, शिक्षक संघ, हड़ताल, जमुई, नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मोतिहारी,

Loading

पटना| बिहार में नियोजित शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस कारण राज्य के अधिकांश राजकीय विद्यालयों में तालाबंदी रही। हड़ताली शिक्षक वेतनमान की मांग कर रहे हैं। नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के कारण सभी जिलों में अधिसंख्य प्राथमिक और मध्य विद्यालय बंद हैं। जो विद्यालय खुले भी, उन्हें भी हड़ताली शिक्षकों ने बंद करवा दिया। शिक्षक संघों ने राज्य के 70 हजार विद्यालयों में पढ़ाई ठप्प होने का दावा किया है। राजधानी पटना के भी अधिकांश विद्यालयों में हड़ताल का असर देखा जा रहा है।

जमुई, नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, औरंगाबाद, सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी आंदोलनकारी शिक्षकों ने विद्यालयों में ताला लगा दिया। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संध के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने हड़ताल को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि राज्य के करीब चार लाख नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण हजारों विद्यालय बंद हो गए हैं।

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अमित कुमार ने शुक्रवार को कहा, “विभाग एक-दो दिनों तक पूरे मामले पर पैनी निगाह बनाए रखेगी। इसके बाद जिलों की रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी और कार्रवाई की रूपरेखा तय की जाएगी।” उन्होंने स्वीकार किया कि हड़ताल का मुख्य असर पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और समस्तीपुर जिले में है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक असर है। उल्लेखनीय है कि नियोजित (अनुबंध पर नियुक्त) शिक्षक स्थायी शिक्षकों के समान वेतन और सरकारी सेवा में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही के साथ उनकी वार्ता हुई, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षक संघों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने और विद्यालयों में तालाबंदी की घोषणा की थी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending