Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में झमाझम बारिश के आसार

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार शाम हुई बारिश के कारण गुरुवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, बिहार में एकबार फिर मानसून सक्रिय हुआ है और बारिश हो रही है। गुरुवार को मानसून और सक्रिय होगा, जिससे राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री और गया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.3 डिग्री तथा भागलपुर का 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 28.6 मिलीमीटर, भागलपुर में 9.7 मिलीमीटर व गया में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending