Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में उमस भरी गर्मी

Published

on

summer day

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह तेज धूप निकली, जिससे वातावरण में उमस बढ़ गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही यह भी कहा कि राज्य में मानसून 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। पटना का रविवार को अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा, अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और गया का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, गया का 38.3 डिग्री और भागलपुर का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending