Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्रियों, विधायकों ने दिए दान

Published

on

पटना,नेपाल,भूकंप,बिहार,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,युनाइटेड,डॉ़ डी़ वाई. पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल,महासचिव बी़ एल़ यादव

Loading

पटना | नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक महीने का वेतन दान दिया। इसके साथ ही मंत्रियों, विधायकों और संस्थाओं की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का चेक सौंपा, जबकि जनता दल (युनाइटेड) के विधान पार्षद विनोद सिंह ने अपने एक महीने का वेतन कोष में दान दिया।

खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक ने भी एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। इधर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1़50 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा, जबकि आईपीएस वाइएस एसोसिएशन की ओर से 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए गए हैं। डॉ़ डी़ वाई. पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये जमा कराए गए हैं।

इस बीच बिहार विद्युत बोर्ड पेंशनर समाज ने प्रधानमंत्री के नेपाल राहत कोष में पेंशनरों के एक दिन की पेंशन राशि देने की घोषणा की है। पेंशनर समाज के महासचिव बी़ एल़ यादव ने कहा कि राशि जल्द ही भेज दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का आह्वान किया था।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending