Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार : महागठबंधन में जारी जुबानी जंग के बाद अब ‘पोस्टर वार’

Published

on

Loading

पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जारी जुबानी जंग के बाद अब ‘पोस्टर वार’ प्रारंभ हो गया है। पटना में शनिवार को पोस्टर-बैनर लगाकर जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ताओं पर निशाना साधा गया है। हालांकि, पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है, इसका जिक्र पोस्टर में नहीं किया गया है। बिहार विधानमंडल परिसर के बाहर शनिवार को पोस्टर और बैनर लगाया गया है, जिसमें जद (यू) के चार प्रवक्ताओं की तस्वीर लगाते हुए उनके ऊपर निशाना साधा गया है। माना जा रहा है कि उक्त पोस्टर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समर्थकों द्वारा लगाया गया है।

पोस्टर-बैनर में जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार, श्याम रजक और अजय आलोक की तस्वीर है। इसमें लिखा गया है, जद (यू) के प्रवक्ता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

बैनर में आगे लिखा गया है, नीतीश जी ने मना किया है उसके बावजूद ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं। यह सब सुशील मोदी के इशारे पर हो रहा है।

हालांकि, पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है, यह पोस्टर में उल्लेख नहीं है।

इधर, बैनर-पोस्टर लगाए जाने पर प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, मैं पार्टी का प्रवक्ता हूं और इसी हैसियत से पार्टी की बात सबके सामने रखता हूं। पोस्टर लगाने भर से आवाज बंद नहीं होगी। पार्टी जो जवाब मांग रही है, वह देना होगा। ऐसे पोस्टर लगाए जाने से उनको सच बोलने से नहीं रोका जा सकता है।

इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी द्वारा ऐसे किसी भी पोस्टर को लगाए जाने की बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने तो ऐसे पोस्टर देखे भी नहीं हैं। वे तो अपने दूसरे कार्यो में व्यस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई द्वारा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार की एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद जद (यू) ने तेजस्वी से जनता के सामने आरोपों पर तथ्यों के साथ सफाई देने की मांग रखी है। इसे लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending