Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : बड़ी भूमिका चाहते हैं शत्रुघ्न

Published

on

भाजपा सांसद,फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,केंद्रीय मंत्री,लालू व नीतीश

Loading

भाजपा सांसद और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का दर्द अंतत: छलक ही गया। केंद्रीय मंत्री न बनने की पीड़ा वह छिपा न सके। पटना में उन्होंने इसका इजहार भी किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी ही पार्टी को सार्वजनिक रूप से अनेक सलाह दी। इतना ही नहीं, उन्होंने लालू यादव, नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी की तो प्रशंसा की, लेकिन प्रदेश भाजपा नेताओं की आलोचना की।

शत्रुघ्न के बयान को दबाव की राजनीति के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि जो बातें उन्हें पार्टी फोरम में कहनी चाहिए थी, उसे उन्होंने मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री न बन पाने का दर्द बयां किया, फिर अपनी बात को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने तक ले गए। बस इन्हीं बातों से उनकी निजी इच्छा या कमजोरी की झलक मिल गई। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की उनकी तमन्ना बहुत पुरानी है, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव तक भाजपा और जद (यू) का गठबंधन था। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए जद (यू) नेता नीतीश कुमार का नाम घोषित किया गया था। इस गठबंधन को सफलता भी मिली।

इस अवधि में शत्रुघ्न के सामने दूसरा कोई विकल्प नहीं था। उधर, एक वर्ष पहले तक केंद्र में संप्रग का शासन था, इसलिए वहां भी गुंजाइश नहीं थी। अब उन्हें दिल्ली और पटना दोनों जगहों पर अवसर नजर आ रहे हैं। दिल्ली में सरकार बनी, शत्रुघ्न लोकसभा का चुनाव जीत गए। उम्मीद थी कि मंत्री बनेंगे। सालभर बीत गया लेकिन निराश रह गए। इधर पटना में जद (यू) से गठबंधन टूट गया। नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात समाप्त हुई। भाजपा ने किसी को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने का फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। इसी कारण शत्रुघ्न की उम्मीद कायम है।

उन्होंने शीघ्र ही भावी मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने की मांग की। चर्चा है कि शत्रुघ्न अपने नाम को भी दौड़ में रखना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने पहले विपक्ष की चुनौती दिखाई। नीतीश कुमार और लालू यादव को बड़ा और लोकप्रिय नेता बताया। यह भी जोड़ा कि नीतीश लंबे समय तक भाजपा के साथ रहे हैं, इसलिए वह भाजपा की कमजोरी जानते हैं, लेकिन शत्रुघ्न ने इसी आधार पर यह नहीं बताया कि उतने ही समय तक जद (यू) के साथ रहने के कारण भाजपा नीतीश की कमजोरी भी जानती है।  जाहिर है, शत्रुघ्न विपक्ष को मजबूत बता रहे थे। इसी रणनीति के तहत उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेताओं की कमजोरी बताई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं में आपसी खींचतान बनी रहती है। शत्रुघ्न ने जो बातें इशारे में कही वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह यह कि लालू व नीतीश दोनों बड़े व लोकप्रिय नेता हैं, जबकि प्रदेश भाजपा में उस कद का कोई नेता नहीं है। क्या इसका यह अर्थ निकालना गलत होगा कि शत्रुघ्न अपने को लोकप्रिय व बड़ा चेहरा मानते हैं? इशारों में बताना चाहते हैं कि वह ही लालू व नीतीश का मुकाबला कर सकते हैं। भावी मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग का कहीं यही अर्थ तो नहीं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending