Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार कांग्रेस संकट के लिए जोशी जिम्मेदार : अशोक चौधरी

Published

on

Loading

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस में मची आंतरिक कलह अब चरम पर पहुंच गई है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता सी़ पी़ जोशी को कांग्रेस में उत्पन्न संकट के लिए जिम्मेदार बताया और कहा कि दूसरी पार्टी से आए लोग उन्हें कांग्रेस की संस्कृति समझा रहे हैं। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व शिक्षामंत्री चौधरी ने कहा, सी. पी. जोशी वर्तमान में बिहार कांग्रेस संकट के लिए जिम्मेदार हैं। वह चाहते हैं कि उनके चहेते अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए।

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए चौधरी ने कहा, जोशी अपने चहेते अखिलेश को अध्यक्ष बनाने के लिए पिछले आठ महीने से मुझ पर अध्यक्ष पद से हटने का दबाव बना रहे थे।

उन्होंने अखिलेश पर राजद के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि बाहर से आए लोग आज मुझे ही कांग्रेस की संस्कृति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में जाने की संभावना से इनकार करते हुए चौधरी ने कहा, मैं पार्टी में रहकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लडूंगा, जो पार्टी के अपहरण की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी को मुखौटा मात्र बताया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के कई विधान पार्षद और विधायक भी चौधरी के साथ थे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रतिनिधि सम्मेलन में वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई और हंगामा हुआ। इस दौरान आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending