Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिस्कुट प्रेमियों को झटका, नए साल में बढ़ जाएंगे दाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिस्कुट बनाने वाली कंपनी पारले जल्दी ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नए साल की पहली तिमाही में प्रोडक्ट की कीमतों में 4-5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें ग्लूकोज, मिल्क और मैरी कैटगरी में आने वाले बिस्कुट शामिल होंगे। कंपनी के प्रमुख ब्रांड पारले जी, बेकस्मिथ, इंग्लिश मैरी और मिल्क शक्ति ब्रांडों के दाम बढ़ सकते हैं।

पारले प्रोडक्ट्स-कैटेगरी के हेड मयंक शाह ने बताया कि अभी तक हमने कीमतें बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया था, लेकिन टैक्स में बढ़ोतरी के बाद कंपनी दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। 100 रुपए प्रति किलो से नीचे वाले बिस्किट ब्रांड्स की कीमतों में चार से पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

जीएसटी लागू होने के बाद पारले ने अपने बिस्कुट की सभी कैटेगिरी में प्राइस नहीं बढ़ाया था लेकिन अब कंपनी छोटे सेगमेंट वाले बिस्कुट का दाम बढ़ाने जा रही है।

जीएसटी से पहले देश में 100 रुपए प्रति किलो से नीचे वाले बिस्कुट पर किसी तरह का एक्साइज टैक्स नहीं होता था लेकिन अन्य टैक्सों की वजह से कुल 9-10 प्रतिशत टैक्स लागू होता था। जीएसटी लागू होने के बाद सभी तरह के बिस्कुट पर 18 प्रतिशत टैक्स लग रहा है जिस वजह से अब बिस्कुट कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending