Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बारिश से त्रस्त मुंबई की मदद को नौसेना तैयार

Published

on

मुंबई, भारतीय नौसेना,भारी बारिश,हरसंभव सहायता मुहैया,मानक संचालन प्रक्रियाओं के मुताबिक,जनजीवन अस्तव्यस्त

Loading

मुंबई | भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह भारी बारिश से त्रस्त मुंबई को हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है। नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, “भारतीय नौसेना मुंबई को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।”

अधिकारी ने कहा, “मानक संचालन प्रक्रियाओं के मुताबिक, नौसेना ने मुंबई में बचाव और चिकित्सा दलों के साथ गोताखोरों और हवादार नौकाओं का इंतजाम किया है।” अधिकारी ने कहा कि कोलाबा में सी किंग हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं और नौसेना बृहन्मुंबई नगर निगम और अन्य नागरिक प्रशासन के संपर्क में है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीतांशु कर ने ट्वीट कर कहा, “मुंबई में बचाव दलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है।” मुंबई और आसपास के इलाके गुरुवार शाम से हो रही भारी बारिश की वजह से जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending