Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार

Published

on

Loading

ढाका| बांग्लादेश के धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर निलाद्री चटर्जी निलॉय की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘बीडीन्यूज 24’ की एक रपट के मुताबिक, ढाका महानगर के पुलिस उपायुक्त मुंतसिर इस्लाम ने कहा कि उत्तरा से जातीय पार्टी के नेता चुन्नू के भतीजे सद अल नाहीन तथा कालशी से मसूद राणा को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के सदस्य हैं। यह एक इस्लामी आतंकवादी समूह है, जिस पर तीन अन्य ब्लॉगरों की हत्या का आरोप है।

ढाका विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहा नाहीन दो साल पहले ब्लॉगर आसीफ मोहिउद्दीन की हत्या का प्रयास करने के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

एक साल पहले वह जमानत पर रिहा हुआ था।

पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के लिए अंसारूल्लाह बांग्ला टीम ही जिम्मेदार है।

उल्लेखनीय है कि निलॉय की सात अगस्त को ढाका स्थित उनके घर में पांच लोगों ने मांस काटने वाले चाकू से काटकर हत्या कर दी थी।

अन्य तीन ब्लॉगरों-अविजीत रॉय, ओयाशिकुर रहमान बाबू तथा अनंत बिजॉय दास की भी इसी तरीके से हत्या कर दी गई थी।

मारे गए सभी चारों लोग एक आंदोलन ‘गनजागरण मंच’ से जुड़े थे, जो धर्म आधारित राजनीति पर प्रतिबंध और उन लोगों के लिए कठोर से कठोर सजा की मांग कर रहा है, जो 1971 में स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराध में संलिप्त थे।

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending