Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बहराइच से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, मुंबई हमले से भी जुड़े हैं तार

Published

on

terrorist-arrest

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) के एक आतंकी को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इरफान नाम का ये आतंकवादी कई वारदातों में शामिल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि इस आतंकी का संबंध 2008 के मुंबई हमले से भी है। इसके अलावा भी कई शहरों में आतंकवादी धमाकों में इरफान का हाथ रहा है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एस. एन. श्रीवास्तव ने बताया कि उसने इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के लिए काम किया था और कई आतंकवादी मामलों में वांछित था।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान इरफान के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 50 साल है। उसे बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (स्पेशल सेल) एस. एन. श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इरफान को पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन पैरोल पर छूटकर वह फरार हो गया था।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending