Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बसपा सरकार बनी तो बनेगा बुंदेलखंड राज्य : मायावती

Published

on

Loading

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में शनिवार को जनसभा कर रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आध्यक्ष मायावती ने कहा कि यदि बसपा सरकार बनी तो हर हाल में बुंदेलखंड राज्य बनवाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार पर तब तक दवाब बनाया जाएगा जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बन जाता।

झांसी में प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड एक अति पिछड़ा इलाका है। इसके विकास के लिए बुंदेलखंड का राज्य बनना जरूरी है। उन्होंने कहा, “पिछली सरकार में भी उनकी बसपा सरकार बुंदेलखंड को राज्य बनाने के पक्ष में थी। इस बार भी सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड राज्य के लिए केंद्र सरकार पर दवाब बनाएंगी। यह दवाब तब तक बनाया जाएगा जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बना जाएगा। बुंदेलखंड राज्य बनने के बाद ही यहां के गरीबों का विकास होगा। कई योजनाएं आएंगी, जिससे यहां लोगों को लाभ मिल सके।”

मायावती ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें तो वोट मांगने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। वहीं, कांग्रेस के लिए मायावती ने कहा कि अपनी गलत नीतियों के चलते कांग्रेस पार्टी को केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता गंवानी पड़ी।

उन्होंने सपा पर वार करते हुए कहा कि सपा राज में अपराध को बढ़ावा मिला है। यहां अपराधियों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है। उप्र में सपा राज में महिला उत्पीडऩ, जमीनों पर अवैध कब्जा को बढ़ावा मिला।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास के कार्य आधे-अधूरे ही किए हैं। उन्होंने वादा किया कि इस बार उप्र में बसपा सरकार की पूर्ण बहुमत से जीत होगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending