Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बड़ी कामयाबी : हिजबुल कमांडर समेत छह आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Published

on

हिजबुल कमांडर, सबजार बट्ट, बुरहान वानी, बॉर्डर एक्शन टीम, बैट

Loading

जम्मू और कश्मीर में घुसैपठ की कोशिश नाकाम, छह आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को सेना के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

हिजबुल कमांडर, सबजार बट्ट, बुरहान वानी, बॉर्डर एक्शन टीम, बैट

सेना ने घुसपैठ की कोशिशें नाकाम करते हुए हिजबुल के छह आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में हिजबुल का कमांडर सबजार बट्ट भी शामिल है। भट्ट पिछले साल मारे गए बुरहान वानी का साथी था।

नियंत्रण रेखा से सटे रामपुर सेक्टर में चौकस सैन्यकर्मियों ने आतंकवादियों ने एक गिरोह को चुनौती देते हुए जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, “क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई अभी जारी है। घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर दिया
गया है।”

रामपुर सेक्टर, उड़ी सेक्टर से सटा है, जहां शुक्रवार को सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से किए गए हमले को नाकाम कर दिया था और दो घुसपैठियों को मार गिराया था।

वहीं, दूसरी ओर बारामूला के रामपुर सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश करते छह आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका और सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले चार आतंकियों को मारे जाने की खबर आई थी।

दरअसल, इस मौसम में जैसे-जैसे बर्फ पिघल रही है पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। इससे पहले शुक्रवार देर शाम पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में भी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस और आर्मी की संयुक्त टीम की ओर से इन्हें घेरने के लिए अभियान चलाए गए।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि वे नियंत्रण रेखा पर ‘नो-मैंस लैंड’ (नियंत्रण रेखा का वह क्षेत्र जहां दोनों तरफ की सेना किसी को जाने की इजाजत नहीं देती) में पड़े हैं।

 

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending