Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

फ्लाइट में फार्टिंग की वजह से शुरू हुआ झगड़ा, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

दुबई से एम्स्टर्डम जाने वाली एक लो कॉस्ट डच एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अचानक आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। ख़बरों के मुताबिक़, उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच इतनी जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। जिसके चलते प्लेन की लैंडिंग करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक यात्री के द्वारा फार्टिंग नहीं रोकने के कारण ये लड़ाई शुरू हुई।
एक ट्रांसिविया एयरलाइंस की उड़ान एचवी6902 को वियना में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी क्योंकि दो डच पुरुषों ने एक सहयात्री की फार्टिंग को लेकर आपत्ति जताई थी। विमान के पायलट दल के अनुरोध और शिकायतों के बावजूद वह सहयात्री फार्टिंग करता रहा। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या यात्री को एसिडिटी की समस्या थी। खैर जब यात्री ने फार्टिंग रोकने से साफतौर से इंकार कर दिया, तो दोनों यात्रियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

यात्रियों के गुस्से के कारण पायलट ने वियना में लैंडिंग करने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने विमान से चार यात्रियों को निकाल दिया। खबरों के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इस मामले की वजह एक यात्री द्वारा फार्टिंग नहीं रोकने था। यह स्पष्ट नहीं है कि जो यात्री जो फार्टिंग कर रहा था उसका क्या हुआ?

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एयरलाइनों ने चार यात्रियों को प्लेन से निकाल दिया था और उन्हें वियना से एम्स्टर्डम तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending