Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

फलों के सेवन से लाएं त्वचा में निखार

Published

on

Loading

फलों के सेवन से लाएं त्वचा में निखार

शहनाज हुसैन

नई दिल्ली | पंसदीदा फलों के सेवन से त्वचा के रोगों से मुक्ति पाकर आप चमचमाती व सुंदर त्वचा पा सकते हैं। यदि आप फल खाने के शौकीन हैं तो निरोगी काया और सुंदर त्वचा आपको यूं ही मिल जाएगी। फल खाने से आपके बाहरी और अंदरूनी, दानों सौंदर्य में निखार आता है।

फलों से सौंदर्य बढ़ाने के कुछ टिप्स :

आम : आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम विटामिन ए, सी, ई, के और मिनरल जैसे- पोटाशियम, कैलशियम व मैगनीशियम से परिपूर्ण होते हैं। आम में वायोफ्लेवोनोड भी होता है जो प्रभावी एंटी ऑक्सीडेंट है। यह त्वचा के मूल स्वरूप को पहुंची क्षति को निष्प्रभावी बनाकर इसे मूल रूप में वापस लाता है। आम विटामिन ए और सी से पूरिपूर्ण होता है। ये विटामिन त्वचा में ताजगी, यौवन तथा गोरापन लाने में मदद करते हैं। ये त्वचा में झुर्रियां नहीं आने देते और बुढ़ापे को रोकने में भी मददगार हैं।

आम न केवल शरीर के सामान्य संतुलन को बनाए रखते हैं, बल्कि इनके आहार से त्वचा व बाल मुलायम और चमकीले होते हैं। आम खाने से बालों के छिद्र कस जाते हैं, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। आम के गूदे को फ्रूटपैक के रूप में त्वचा व बालों पर लगाया जा सकता है। शरीर व बालों के सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियां आम का उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों में जमकर करती हैं।

नींबू : नींबू विटामिन-सी और मिनरल का स्रोत माना जाता है। सौंदर्य सामग्री के तौर पर नींबू का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जा सकता है। नींबू को पानी में मिलाकर ही प्रयोग में लाना चाहिए, अन्यथा इससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।

नींबू के गाढ़े घोल से बचना चाहिए। हालांकि घुटनों, कोहनियों में नींबू के छिलकों को सीधे रगड़कर बाद में पानी से धोया जा सकता है। नींबू के लगातार उपयोग से त्वचा साफ तथा गोरी बन जाती है तथा रंगत में निखार आता है।

नींबू को हैंडलोशन की तरह भी प्रयोग में लाया जा सकता है। नींबू के रस को गुलाबजल में मिलाकर हाथों की त्वचा पर मलिए। हाथ अगर खुरदरे हों तो नींबू के जूस और चीनी के मिश्रण को हाथों की त्वचा पर तब तक मलिए, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। थोड़ी देर बाद हाथों को ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए। इस मिश्रण के लगातार उपयोग से हाथों की त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है।

बालों को चमकीला व मुलायम बनाने के लिए नींबू के रस को उबली हुई चाय की पत्तियों में मिलाकर इस घोल को बाल धोने के लिए उपयोग में लाएं। इससे बाल मुलायम व चमकीले बनते हैं। नींबू के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर फेसपैक बनाने में काम आता है।

पका पपीता : कई विशिष्ट गुणों से परिपूर्ण होने के कारण पपीते को फरिश्तों का खाना भी कहा जाता है। पपीता विटामिन ए, बी, पोटाशियम, कॉपर और मैगनिशियम से परिपूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट होता है। पपीते में पपेन नामक एन्जाइम होता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मददगार साबित होता है।

पके पपीता के गूदे को लगाने से त्वचा चमकीली और निर्मल बन जाती है। पपीता नियमित खाने से भी त्वचा की रंगत में निखार आता है।

पपीता के गुदे में जौ का आटा, दही व शहद मिलाकर फेस मास्क तैयार किया जाता है। इस फेसमास्क को चेहरे पर लगाने के 20-30 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए। पपीते के गूदे को दही में मिलाकर इसे समूचे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।

केला : केले को पोषाहार और स्वास्थ्य लाभ के लिहाज से सबसे लोकप्रिय फल माना जाता है। इसे पोटाशियम तथा विटामिन-सी का सबसे मूल्यवान स्रोत माना जाता है। केला त्वचा तथा बालों दोनों के सौंदर्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। केले में मौजूद पोटाशियम बालों व त्वचा दोनों को मुलायम बनाते हैं।

केले के गूदे को फेसपैक और हेयरपैक दोनों के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है।

बालों को बार-बार रंगने या अन्य रासायनिक उपचारों से जो क्षति पहुंचती है, उससे उबारने में केला अहम भूमिका निभाता है। केले के गूदे या लुगदी को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए। केले की लुगदी में अंडे की पीली जर्दी या दही मिलाकर हेयर पैक तैयार किया जा सकता है।

आगर आपके बाल बहुत रूखे हों तो केले के गूदे को मथकर उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन या शहद मिलाएं। इस तरह हेयर पैक तैयार हो जाएगा। इसमें बादाम तेल भी मिलाया जा सकता है।

सेब : सेब अनगिनत स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सेब में विटामिन-सी, बी-6, रिवोफलोवन, पोटाशियम, तांबा, मैगनीशियम, जैसे पोषाहार तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान होते हैं। सेब में फिटोन्यू ट्रैन्ट्स तथा फ्लैवोनोस्ड जैसे पोषाहार तत्व मौजूद होते हैं।

सेब में पेक्टिन पाई जाती है, जो संवेदनशील त्वचा के लिए काफी सहायक मानी जाती है। सेब ‘स्किन टोनर’ माने जाते हैं, जो त्वचा को मजबूत बनाने तथा रक्त संचार में अहम भूमिका अदा करते हैं। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा में ऑक्सीडेशन को रोकने में प्रभावी भूमिका अदा करते हैं। इससे त्वचा की झुर्रियों को रोकने में मदद मिलती है तथा बुढ़ापे को रोका जा सकता है।

सेब में मौजूद फ्रूट एसिड त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करते हैं तथा मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मददगार साबित होते हैं। इससे त्वचा में चमक आती है और काले धब्बे भी मिट जाते हैं।

कच्चे सेब की लुगदी तथा सेब के जूस के प्रतिदिन त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर इसे ताजे पानी से धो डालिए। सेब को पीसकर इसे फेस मास्क में सम्मलित किया जा सकता है। जौ के आटे को दही, शहद तथा सेब की लुगदी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस मिश्रण को चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए।

एपल सिंडार विनैगर बालों की रूसी के उपचार में काफी प्रभावी साबित होता है। बालों में शैम्पू के बाद एक मग पानी में दो चम्मच एपल सिंडार विनैगर मिलाकर इससे फिर धोएं बालों में चमक आ जाएगी।

रोजाना कम से कम एक सेब को अपने आहार में शामिल करें, इससे सौंदर्य संबंधी कई समस्याएं आपसे दूर रहेंगी।

(लेखिका ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से चर्चित व प्रख्यात सौंदर्य विशेषज्ञ हैं)

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending