Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फरार माल्या को वापस लाना अभी दूर की कौड़ी, कई महीनों का लगेगा समय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बैंकों का 8,000 करोड़ रुपये का कर्ज बिना चुकाए देश छोडक़र भागे उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण में छह से नौ महीने का समय और लग सकता है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए हाल ही में लंदन गई सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की पांच सदस्यीय संयुक्त टीम ने इसके संकेत दिए हैं।

यह संयुक्त टीम माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की एजेंसियों से बातचीत कर भारत लौट आई है।

अधिकारी ने बताया, “भारतीय दल ने लंदन में वेस्टमिंस्टर कोर्ट के मजिस्ट्रेट सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सात बैठकें कीं। भारतीय टीम से कहा गया है कि कानूनी प्रक्रिया के चलते माल्या के प्रत्यर्पण में छह से नौ महीनों का समय लग सकता है।”

भारतीय अधिकारियों की टीम एक मई को लंदन के लिए रवाना हुई थी।

माल्या की भंग हो चुकी एयरलाइंस कपंनी ‘किंगफिशर एयरलाइंस’ से भारत के 13 बैंकों से लिए गए 8,191 करोड़ रुपये का कर्ज वसूले जाने का आदेश जारी होने के बाद माल्या पिछले वर्ष मार्च में देश छोडक़र भाग गए।

माल्या की कंपनी पर जिन कंपनियों का कर्ज है, उनमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, मैसूर स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू एवं कश्मीर बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूसीओ बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

माल्या को लंदन में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसी दिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब माल्या के मामले पर अगली सुनवाई 17 मई को होनी है।

भारत सरकार ने इसी वर्ष फरवरी में ब्रिटेन को माल्या के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक निवेदन भेजा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending