Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प. बंगाल : सड़क दुर्घटना में 30 से ज्यादा घायल

Published

on

Loading

कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक यात्री बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे 30 से ज्यादा बस यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कम से कम छह लोगों को मालदा राजकीय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

कालियाचक पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, फरक्का से आ रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर सुल्तानगंज के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से रविवार अपराह्न लगभग 12.30 बजे टकरा गई। हमारे अनुमान के मुताबिक 32 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारी के अनुसार, बस चालक ने एक अन्य बस से आगे निकलने के प्रयास में वाहन को गलत मार्ग पर उतार दिया, जिस कारण दुर्घटना हुई।

उन्होंने कहा, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौराहे के निकट बस के गलत दिशा में उतरने के कारण दुर्घटना हुई। बस से टकराने वाला ट्रक कालियाचक से आ रहा था। दुर्घटना में दोनों चालक घायल हो गए हैं।

पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending