Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रशंसकों के लिए नया नाम चाहते हैं कंबरबेच

Published

on

Loading

हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबेच नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक ‘कंबरबिचेस’ कहलाएं। वह उनके लिए कोई दूसरा नाम चाहते हैं। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 38 वर्षीय कंबरबेच महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और अपनी महिला प्रशंसकों के लिए कोई अच्छा सा नाम चाहते हैं, जो अपने आप को ‘कंबरबिचेस’ कहती हैं। कंबरबेच का मानना है कि उनकी महिला प्रशंसकों को अपने लिए थोड़ा सभ्य नाम चुनना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हालांकि यह मजाक के तौर पर है और मैं तो खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। लेकिन गंभीरता से सोचें, तो महिलाएं होने के नाते खुद को मजबूत बनाइये। अपने आप को ‘बिचेस’ न कहें।”

उन्होंने अपने प्रशंसकों को नामों के कुछ विकल्प भी दिए। उन्होंने कहा, “कंबरसम्स? कंबरकलेक्टिव? कंबरफैंस? यहां और भी बहुत से विकल्प हैं।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending