Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रणब ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजॉय कृष्ण हांडिक के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में पूर्ण क्षमता के साथ देश की सेवा की। मुखर्जी ने हांडिक की पत्नी स्वरूप रानी को भेजे अपने शोक संदेश में कहा, “मुझे बिजॉय कृष्ण हांडिक के निधन का समाचार सुनकर काफी दुख हुआ। वह काफी समय से मेरे मित्र और सहयोगी थे।”

असम से कांग्रेस नेता हांडिक का रविवार को जोरहट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

हांडिक ने 1991 से लगातार छह बार जोरहाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह केंद्र सरकार में कई पदों पर रहे हैं।

मुखर्जी ने कहा कि हांडिक का देश के लोगों, विशेष रूप से असमवासियों के कल्याण एवं विकास में अहम योगदान रहा है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “मैं आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, कृपया इसे स्वीकार करें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको और आपके परिवार के बाकी सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत और हिम्मत दें।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending