Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस करेंगे तुर्की का दौरा

Published

on

Loading

लंदन| पोप फ्रांसिस देश के भीतर परस्पर आस्था वार्ता के लिए तुर्की की यात्रा करेंगे। बीबीसी ने शुक्रवार को बताया कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पोप फ्रांसिस तुर्की के नए राष्ट्रपति रेसेप तईप एरडोगन से अंकारा में मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान उनके इस्तान्बुल जाने की भी योजना है। वहां पर वह आर्थोडॉक्स क्रिश्चियन चर्च के प्रमुख से मुलाकात करेंगे।

अपने इस दौरे पर पोप फ्रांसिस इस्तान्बुल की सुल्तान अहमद मस्जिद भी जाएंगे। यह मस्जिद 17वीं सदी का लोकप्रिय प्रार्थना स्थल है। इसे नीली मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें इस यात्रा के दौरान कैथोलिक ईसाई और परंपरागत ईसाई धर्म के बीच की खाई को पाटने के प्रयास में 30 करोड़ पंरपरागत ईसाइयों के नेता पैट्रिआर्क बर्थोलोमेव के साथ एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर भी करने हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending