Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेशावर में हमलें के बाद हौसलों की उड़ान

Published

on

Loading

 

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसंबर, 2014 को आतंकवादी हमले का शिकार हुआ सैनिक स्कूल एक बार फिर खुल गया है। सोमवार से इसकी विधिवत कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूल पर हुए हमले में 132 स्कूल छात्रों सहित 148 लोगों की जान गई थी।

सूत्रों के अनुसार, हमले में स्कूल की इमारतों को हुए नुकसान की मरम्मत करा ली गई है। साथ ही सफाई का काम भी पूरा कर लिया गया है।

देश में सुरक्षा करणों से सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां बढ़ा दी गई थी। लेकिन सुरक्षा उपायों के बाद यहां एक बार फिर कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।

कुछ शहरों में स्कूल की दीवारें ऊंची कर दी गई हैं, जबकि स्कूल के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। यहां तैनात सुरक्षा गार्ड को उच्च श्रेणी के हथियार मुहैया कराए गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending