Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पेरिस में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर जानलेवा हमला

Published

on

Loading

Mallika-Sherawatपेरिस। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ कुछ नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की, उन पर आंसूगैस छोड़ी और लूटपाट की। यह वाकया पेरिस में उनके अपार्टमेंट के पास हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वारदात 11 नवंबर की रात हुई थी, पुलिस ने उसका का खुलासा गुरुवार को किया।

बताया जा रहा है कि मल्लिका और उनके फ्रेंच कारोबारी मित्र मित्र पेरिस में उनके फ्लैट में थे, उसी समय यह घटना घटी। फ्रांस के अखबार ‘ली पेरिसीन’ के मुताबिक, नकाबपोशों ने बिना छ कहे उन पर आंसूगैस छोड़ी, उसके बाद मारपीट की।

हमले से सकपकाईं मल्लिका और उनके दोस्त ने इमरजेंसी सर्विस को फोन पर इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचकर्ता हमले के पीछे के मकसद को तलाशने में लगे हैं। मल्लिका शेरावत को ट्विटर पेज पर टिप्पणियों के लिए जाना-जाता है। घटना के एक दिन बाद वह जेनेवा में थीं, जिसे उन्होंने अपना पसंदीदा स्थान करार दिया।

मल्लिका को बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड अवतार के लिए पहचाना जाता है और वह ‘द मिथ’ में जैकी चैन के साथ काम कर रही हैं। एक महीना पहले टीवी स्टार किम कर्दाशियां के साथ भी ऐसी घटना हो चुकी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending