Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में पीएमवाईयू के तहत एक भी एलपीजी कनेक्शन नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)| पूर्वोत्तर के 8 में से 6 राज्यों में मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के अंतर्गत एक भी एलपीजी कनेक्शन जारी करने में नाकाम रही है।

वहीं, इस योजना की सफलता पर सवार होकर उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां बीपीएल (गरीबी रेखा ने नीचे) परिवारों को कुल 43 लाख कनेक्शन बांटे हैं।

यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) आवेदन के माध्यम से मिली, जिसे आईएएनएस ने मई में दायर किया था।

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक 8 मई 2017 तक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में एक भी परिवार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) से लाभान्वित नहीं हुआ है।

वहीं, भाजपा शासित पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और मणिपुर में क्रमश: 5 और 27 एलपीजी कनेक्शन बांटे गए।

आरटीआई के जवाब में यह बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कुल 75 जिलों में 8 मई 2017 तक पीएमयूवाई के अंतर्गत 43,37,706 कनेक्शन बांटे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना को 1 मई 2016 को लांच किया था। उत्तर प्रदेश में इसी साल 11 फरवरी से 8 मार्च तक हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत हासिल हुई थी।

भाजपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 325 सीटें हासिल हुई थीं।

माना जा रहा है कि गैस कनेक्शन मिलने से उत्तर प्रदेश की महिलाएं प्रसन्न थीं और उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending