Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया

Published

on

पुलिस स्टेशन

Loading

पुलिस स्टेशनश्रीनगर| दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड और स्वचालित बंदूकों से पुलवामा पुलिस स्टेशन पर हमला बोला।

उन्होंने बताया, “आतंकवादियों के हमला करने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। फिलहाल हम आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा गांव में क्षेत्रीय नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के ब्लॉक अध्यक्ष के आवासीय गार्ड से हथियार भी छीन लिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending