Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल में पूर्व राजनेता को जेल

Published

on

Loading

लिबसन| पुर्तगाल की सोशल डेमोक्रेट पार्टी (पीएसडी) के पूर्व नेता ड्यूआर्टे लीमा को धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी मामले में शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यायाधीश फिलिपा वैलेंटिम ने कहा कि लीमा ने गहन अपराध किया और अपने बेटे को भी इसमें शामिल किया।

लीमा ने हालांकि खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया और कहा कि उनका धन की हेराफेरी मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सजा सुनाए जाने से पूर्व उन्हें इस मामले में बरी किए जाने की उम्मीद थी।

वहीं, पीएसडी नेता और प्रधानमंत्री प्रेडो पासोस कोइल्हो ने लीमा की सजा पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending