Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने प्रकृति संरक्षण को बताया अहम, एयर क्वॉलिटी इंडेक्स लॉन्च किया

Published

on

Modi-vigyan-bhawan

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा है कि यह भारतीय परंपरा का एक अहम पहलू रहा है, हमें इसके दोहन का कोई हक नहीं है। मोदी ने ये सब बातें सोमवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कही। इस मौके पर पीएम ने एयर क्वॉलिटी इंडेक्स भी लॉन्च किया। ये अभी 10 बड़े शहरों के लिए लॉन्च किया गया है। लेकिन, सितंबर तक 46 और शहर इससे जुड़ जाएंगे। 10 लाख की आबादी वाले शहरों के लिए यह लॉन्च किया गया है।

मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसी परंपराओं में पले-बढ़े हैं, जहां प्रकृति को पूजा गया है और जहां प्रकृति का संरक्षण बहुत अहम है। हमें प्रकृति के दोहन का कोई अधिकार नहीं है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि प्रकृति को लेकर भारत सर्वाधिक संवेदनशील देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन बहुत कम है।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत लंबे अर्से से रीसाइक्लिंग और पुन:प्रयोग की संकल्पनाओं का अनुभवी है। उन्होंने कहा, “हमने इसे (रीसाइक्लिंग) बाहर के देशों से नहीं अपनाया है।” वहीं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ तकनीकों का इस्तेमाल कर प्रकृति को बचाना हमारा कर्तव्य है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending