Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने की फ्रांस हमलों की निंदा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों की शनिवार को निंदा करते हुए इसे पीड़ादायक एवं भयावह बताया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पेरिस से आ रही खबरें पीड़ादायक एवं भयावह हैं। हम मृतकों के परिजनों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम इस दुख की घड़ी में फ्रांस के लोगों के साथ हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पेरिस में सिलसिलेवार बम धमाके और गोलीबारी हुई, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। फ्रांसीसी सुरक्षाबलों द्वारा शनिवार को बैटाकलां थिएटर में चलाए गए बंधक बचाव अभियान में चार संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया। गौरतलब है कि मध्य पेरिस में शुक्रवार कुल सात गोलीबारी हुई। पेरिस के बैटाकलां थिएटर और कंसर्ट हॉल में कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया गया था।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending