Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पिनरई विजयन के आदेश पर केरल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या : अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में भाजपा-आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर वहां की माकपा सरकार की रविवार को निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा राज्य में भाजपा के विस्तार को रोकने के लिए और लोगों के बीच भय पैदा करने के लिए किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में एक जनरक्षा यात्रा को संबोधित करते हुए शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर आरोप लगाया कि ये राजनीति हत्याएं उनके आदेश पर हो रही हैं।

शाह ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से गोल मार्केट में माकपा के केंद्रीय कार्यालय तक जनरक्षा यात्रा में भाग लेते हुए कहा, जब से केरल में माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) की सरकार बनी है, तब से 120 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। उन्होंने बड़ी बेरहमी से कार्यकर्ताओं की हत्या की है।

शाह ने कहा कि जब एक आदमी को एक गोली से मारा जा सकता है तो फिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टुकड़े-टुकड़े क्यों काटा जा रहा है?

उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वे लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं कि जो भी भाजपा को समर्थन करता है या फिर पार्टी में शामिल होता है, वह मारा जाएगा। ऐसा लोगों के दिमाग में भय पैदा किया जा रहा है कि वे यहां भाजपा को समर्थन न करें।

शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, एमसीडी नेताओं और पार्टी के राज्य पदाधिकारियों के साथ मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा, वामपंथी पार्टियां जितना अधिक हिंसा की राजनीति में शामिल होंगी, कमल का फूल उतना ही अधिक खिलेगा।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कहा, उनकी पार्टी एक विचारधारा है और वे राष्ट्र और पार्टी की विचारधारा के लिए बलि देने से डरे नहीं।

उन्होंने कहा, एक बात याद रखें, भाजपा कार्यकर्ता अपने साथियों की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम हिंसा से हिंसा का जवाब नहीं देंगे, क्योंकि हम कम्युनिस्ट नहीं हैं। लेकिन हम राजनीतिक हत्याओं के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

शाह ने यह भी कहा कि केरल के मुख्यमंत्री के गृह जनपद कन्नूर में ज्यादातर हत्याएं हुई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, केरल में भाजपा के लोग मारे गए, कोई गिरफ्तारी नहीं की जाती है.. क्योंकि ये सभी हत्याएं मुख्यमंत्री के आदेश पर की जा रही हैं।

शाह ने कहा, मैं कम्युनिस्ट और कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि वह अपनी जिस साम्यवादी विचारधारा का समर्थन करते हैं, वह दुनिया में खत्म हो गया है और कांग्रेस भारत में समाप्त हो चुकी है। और केवल 10 सदस्यों के साथ शुरू हुई भाजपा आज 11 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending