Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पारले जी बिस्कुट में निकले कीड़े, कंपनी को देना होगा 35 हजार मुआवजा

Published

on

Loading

मुंबई। नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में मोहम्मद जुबेर शेख ने पारले कंपनी का बिस्कुट लिया जिसमें कीड़े पाए जाने पर उन्होंने इसकी शिकायत कंज्यूमर न्यायालय में की थी। इस मामले में कोर्ट ने कम्पनी को 35 हजार रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया है।

उपभोक्ता जुबेर शेख ने उपभोक्ता अदालत में शिकायत की थी कि उसने नवी मुंबई के सीबीडी, बेलापुर क्षेत्र में 25 रुपए का पारले जी बिस्कुट का पैकेट खरीदा था। जब उसने पैकेट खोला तो उसमें कीड़े निकले। हालांकि पार्ले के केटेगरी हेड फॉर बिस्किट, मयंक शाह ने मीडिया से हुई चर्चा में इस मामले की जानकारी न होने की बात कही।

जिसके बाद जुबेर शेख ने उपभोक्ता निवारण मंच में अपील की। इस मामले पर सुनवाई करते हुए ठाणे के अतिरिक्त उपभोक्ता निवारण मंच द्वारा उपभोक्ता मोहम्मद जुबेर को 35 हजार रूपए का मुआवजा देने का आदेश बिस्किट कंपनी को दिया। सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।

बता दें कि पारले को बिस्किट निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ब्रांड माना जाता है। पारले के बिस्कुट पैक में खराबी आने से इसकी गुडविल प्रभावित हो सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending