Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाक में पोलियो कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की हत्या

Published

on

pak-polio-program

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक सप्ताह पहले लापता हुए पोलियो के दो कर्मचारी और दो सुरक्षा गार्डो को मृत पाया गया है। उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सभी अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक एक गांव में बच्चों को पोलियों रोधी दवा देने गए थे, लेकिन वे वहां से वापस नहीं लौटे।

जोब प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पोलियो रोधी दवा पिलाने वाले दो कर्मचारियों और दो सुरक्षा गार्डो के शव बलूचिस्तान प्रांत के किली मुर्गा किबजई के पहाड़ी इलाके में पाए गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया, “उनका सोमवार रात तक पता नहीं चल पाया।” उनकी हत्या की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने उनका अपहरण किया होगा।

सुरक्षा बलों ने मुरगा किजबई इलाके में रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया था और इलाके को घेर लिया था, लेकिन जब दो आत्मघाती महिलाओं को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तारी की कोशिश की तो उन्होंने खुद को उड़ा लिया। इस घटना के संबंध में छह लोगों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन चारों लापता लोग नहीं मिले।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि मुर्गा किबजई इलाके में चार लोगों का शव मिला है, जिनके शरीर पर गोलियों के निशान थे और ऐसा लग रहा था कि उनके साथ मारपीट की गई है। जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पहुंचे और शवों को जोब जिला अस्पताल पहुंचाया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending