Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान लगा रहा गुहार, सुषमा स्वराज बन जातीं हमारी प्रधानमंत्री

Published

on

Loading

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी और लोगों तक मदद पहुंचाने के कारण भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुषमा ने कई बार मुश्किल हालात में लोगों की मदद कर उनका दिल जीता है। इस बार उनके प्रशंसकों में भारतीयों के साथ-साथ पाकिस्तान की एक महिला का नाम भी शुमार हो गया है।

हिजाब आसिफ नाम की पाकिस्तानी महिला ने सुषमा के एक ट्वीट के जवाब में लिखा है, “आपको यहां से ढेर सारा प्यार और सम्मान। काश आप हमारी प्रधानमंत्री होतीं, तो ये देश बदल गया होता।”

दरअसल हिजाब आसिफ ने ट्वीट कर एक बीमार पाकिस्तानी नागरिक को इलाज के लिए भारत आने की अनुमति मिलने में सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। पाकिस्तानी शख्स भारत आना चाहता है, लेकिन उसे मेडिकल वीजा नहीं मिल पा रहा है। सुषमा ने इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमीशन को पाकिस्तानी सिटीजन को भारत का वीजा देने का निर्देश दिया।

जिसके बाद सुषमा की इस मदद से वो महिला उनकी इतनी आभारी हुई कि सुषमा की तारीफ में कई ट्वीट कर डाले। हिजाब आसिफ ने बेहद प्रसन्नता भरे अंदाज में सुषमा को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं आपको क्या कहूं? सुपरवुमन? गॉड? आपकी उदारता को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अपनी आंखों से बरसते आंसुओं के बीच मैं आपके प्रति आभार प्रकट करती हूं।’

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending