Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में 5 आतंकवादी ढेर

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में एक जांच चौकी पर हमला करने वाले कम से कम पांच आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली। समाचार चैनल जियो न्यूज की की एक रपट के मुताबिक, आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी की दत्ता खेल तहसील में सुरक्षाकर्मियों की एक जांच चौकी पर हमला किया। सुरक्षाकर्मियों ने उनका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक तौर पर एक तलाशी अभियान चलाया।

इससे पहले, बलूचिस्तान प्रांत में एक श्रमिक शिविर पर शनिवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 20 लोग मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

तुरबत के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) इमरान कुरैशी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने शिविर में सो रहे श्रमिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिक सिंध के निवासी थे और इलाके में एक पुल के निर्माण कार्य में हिस्सा ले रहे थे।

आईफा समारोह हर साल नई जगह पर आयोजित किया जाता है। इसके 15वें संस्करण का आयोजन अमेरिका के टेंपा बे में हुआ था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending