Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पाक सिंगर समेत 47 लोग सवार थे

Published

on

Loading

PIAइस्लामाबाद  | घरेलू उड़ान पर इस्लामाबाद जा रहा पाकिस्तान का एक विमान बुधवार को खैबर पख्तूनवा प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल सहित 47 लोग सवार थे। डॉन समाचार पत्र ने कहा कि सरकारी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) द्वारा संचालित इस छोटे विमान में सवार यात्रियों में जाने माने पॉप गायक से ईसाई मत प्रचारक बने जुनैद जमशेद भी शामिल थे।

विमान उत्तरी शहर चितराल से इस्लामाबाद के लिए उड़ान पर था। वायु यातायात नियंत्रण संपर्क खोने से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार पत्र ने वैश्विक विमानन प्रहरी एविएशन हेराल्ड के हवाले से कहा कि विमान एबटाबाद के निकट इंजन में दिक्कत की वजह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

खैबर पख्तूनवा के एक पुलिस अधिकारी लायक शाह ने कहा कि विमान प्रांत के हवेलियन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना की मीडिया शाखा, इंटर सिर्विसिस पब्लिक रिलेशन ने कहा कि सैनिकों और सेना के हेलीकॉप्टर को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

विमान ने चितराल से अपराह्न् 3.30 बजे उड़ान भरी, और उसे इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4.40 बजे उतरना था। लेकिन यह शाम 4.30 बजे राडार से गायब हो गया। पीआईए के प्रवक्ता डेनियल गिलानी ने इससे पहले कहा कि विमान गायब हो गया है और उसका पता लगाने का प्रयास जारी है।

गिलानी ने कहा, “हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पीआईए के एटीआर-42 विमान, जिसका संचालन पीके-661 के रूप में होता है, और उसमें 40 यात्री सवार थे, का संपर्क चितराल से इस्लामाबाद जाते समय नियंत्रण टॉवर से टूट गया है।” उन्होंने कहा, “सभी संसाधनों से विमान के बारे में पता लगाने की कोशिश जारी है।”

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending