Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में लू से 550 लोगों की मौत

Published

on

इस्लामाबाद,पाकिस्तान,भयंकर लू,भीषण गर्मी,अपर्याप्त बिजली आपूर्ति

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान में पिछले दो दिनों के अंदर भयंकर लू की चपेट में आकर 550 से अधिक लोगों की मौत हो गई। समाचार पत्र ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण गर्मी और लू से मरने वालों की संख्या 572 हो गई है। रमजान के पाक महीने में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कराची सहित देश के ज्यादातर हिस्से शनिवार से भीषण लू की चपेट में हैं। कराची में भीषण गर्मी और लू से 300 लोगों की जानें जा चुकी हैं। देश के कुछ हिस्सों में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर भी उतर आए हैं और सड़कें जाम कर दी हैं। बाढ़ पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक, हालांकि जल्द ही मानसून पाकिस्तान तक पहुंचने वाला है और बुधवार को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। आने वाले सप्ताह में हालांकि फिर से गर्म हवा का प्रकोप दिखने की आशंका है। कराची में शनिवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दज किया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending