Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आजादी मांगने वाले 434 विद्रोहियों ने किया सरेंडर

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में शुक्रवार को 434 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जियो टीवी के मुताबिक, आजादी की मांग करने वाले इन विद्रोहियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बलूचिस्तान में एक समारोह का भी आयोजन किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी , सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रांतीय मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे। ये आतंकवादी बलूच रिपब्लिक आर्मी, बलूच लिबरेशन आर्मी सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों से संबद्ध थे।

जेहरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, “यह हमारी राष्ट्रीय एवं नैतिक दायित्व है।” बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवारुल हक कक्कड़ ने कहा कि अब तक 1,500 से अधिक आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending